अपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

सड़क चलते व्यक्ति की मोबाइल लूट कर हुए थे फरार

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिले की लार पुलिस की कार्य संस्कृति पूरी तरह से बदल चुकी है। अब केस लिखने में बिलंब नहीं हो रहा, घटनाओं का अनावरण भी समय रहते ही हो जा रहा है। लार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर की लूट का खुलासा करते हुए लूटी मोबाइल बरामद कर ली और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लार थाना में पंजीकृत मु0अ0सं0 209/2023 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात व्यक्ति के पंजीकृत किया गया था। जिसका गुरुवार को सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए उप निरीक्षक ब्रह्मानन्द चौधरी ,हमराह शशिकान्त यादव , संदीप कुमार सिंह के विवेचना के क्रम में संकलित साक्ष्यो से अभियुक्तगण अभिषेक यादव पुत्र देवेन्द्र यादव निवासी वेदवलिया थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया तथा अमरजीत पुत्र जयराम यादव ग्राम पलिया थाना लार जनपद देवरिया का नाम प्रकाश में लाया ।पुलिस ने एक अदद मोबाइल ऐड्राइड रेडमी रंग स्काई ब्लू तथा एक अदद मोटर साइकिल हिरो स्टनर नं0 HR26BL39751 के साथ रावतपार रघेन के समीप सुबह 9 बजे गिरफ्तार किया। दोनो को लूट के मामले में जेल भेज दिया गया। कल राम नगर के श्याम सुंदर यादव का मोबाइल सड़क पर दो उच्चकों ने छीन लिया था। जिसका मुकदमा दर्ज अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही मोबाइल बरामद कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक लार राहुल कुमार सिंह ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राम नगर निवासी श्यामसुन्दर यादव पुत्र स्व0 कमला यादव मोबाईल से बात करते हुए जा रहे थे कि दो अज्ञात व्यक्ति मोटर साईकिल से जा रहे थे और मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। इस मामले में केस लिखा गया था। आज लूट के आरोप में दोनों आरोपियों को लूट की मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!