LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर

सलेमपुर, देवरिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सलेमपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के हरैया स्थित पत्रकार भवन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नागेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए बहुत ही आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। गांवों और कस्बों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में ग्रामीण पत्रकार महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। आप समाचारों के संकलन एवं प्रकाशन में तथ्यों की सत्यता का विशेष ध्यान रखें तथा निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
तहसील अध्यक्ष श्यामनारायण मिश्र ने कहा कि आप सभी के एकजुटता से ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। संगठन आप के साथ हर विषम परिस्थितियों में खड़ा रहेगा।पत्रकारिता के क्षेत्र में आप ईमानदारी से बेहतर करने का कार्य करें। जिला उपाध्यक्ष रामनवल सिंह ने कहा कि आज के विपरीत परिस्थितियों में भी आप जिस निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं तो आप बधाई के योग्य हैं।बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
बैठक को केपी गुप्त, आनन्द प्रकाश उपाध्याय, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, रत्नेश यादव, रामू यादव, परमेश्वर दयाल मिश्र, जितेन्द्र नाथ पांडेय,राकेश यादव, चंद्रकांत तिवारी, संतोष सिंह, राजेन्द्र बहादुर सिंह, शशांक भूषण मिश्र, दिनेश कसेरा, विवेक धर द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी, विपिन जायसवाल, अनिल दूबे, कालिका तिवारी,सत्यम पांडेय , रामविलास तिवारी,वीरेन्द्र यादव, प्रमोद तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष श्यामनारायण मिश्र तथा संचालन डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!