उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

लॉ कॉलेज के छात्रों को जिला कारागार का कराया गया भ्रमण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज ।

आज दिनाँक 12/08/2025 दिन मंगलवार को मनु लॉ कालेज, निचलौल, जनपद महराजगंज के विधि स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र/छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजगंज के सौजन्य से शैक्षणिक एवं प्रायोगिक ज्ञान हेतु जिला कारागार महराजगंज का अवलोकन महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ० रुद्रेश कुमार एवं कार्यालय इंचार्ज श्री अमरेश कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जेलर श्री विजय कुमार राय के अनुमोदन पर डिप्टी जेलर श्री शिवकुमार यादव, श्रीमती रत्ना सिंह व श्री राम उग्गर ने छात्र/ छात्राओं को सम्पूर्ण कारागार का भ्रमण कराया गया तथा पुरुष एवं महिला कैदियों के बैरक में उपलब्ध बिजली, पानी आदि सभी प्रकार की सुविधाओं और उन को प्राप्त होने वाले सभी सम्बन्धित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कैदियों को दिये जाने वाले नाश्ते और भोजन का मीनू और समय एवं बीमार कैदियों को उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं से छात्र/ छात्राओं को परिचित कराया गया। कारागार में बन्द कैदियों द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं उनके पारिश्रमिक की जानकारी तथा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पेशी की प्रक्रिया बताया गया। जेल अधीक्षक बी०के० गौतम ने छात्र/ छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!