बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खजुरिया एनपीआरसी बना ओवरऑल चैंपियन।
छितही बुजुर्ग को मिला दूसरा और लेजार महदेवा को तीसरा स्थान।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज।
फरेन्दा ब्लॉक में दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार से शनिवार तक मिनी स्टेडियम, भारीवैसी में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों (एनपीआरसी) के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन पर एनपीआरसी खजुरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं एनपीआरसी छितही बुजुर्ग ने दूसरा तथा एनपीआरसी लेजार महदेवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में एनपीआरसी खजुरिया के राज, रिया, सनी और सिमरन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजय प्रताप पांडेय के नेतृत्व में की गई। कार्यक्रम में जूनियर शिक्षक संघ के डॉ. कैलाश नाथ मौर्य, अनुदेशक संघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष आनंदपाल गौतम, शैलेश चौबे, शिक्षामित्र संघ के अनिल उपाध्याय तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गौस आजम सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक शैलेश कुमार पांडेय, बलराम, कमलेश त्रिपाठी, उमेश चंद, विकास मिश्रा, प्रदीप चंद खरवार, अजय कुशवाहा, डॉ. सुशील सिंह, राजू वर्मा, प्रेमचंद, श्रीचंद, सुशील शाही, दुर्गेश पांडेय, वीरेंद्र मौर्य, राजन गुप्ता, अरविंद गौंड, बेचू विश्वकर्मा, शैलेश राय और बृजबल्लभ मिश्र सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग की सीख मिली। आयोजन में शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।



