उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दीवार गिराने को लेकर हुई मारपीट में 13 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

 

दीवार गिराने को लेकर हुई मारपीट में बृजमनगंज पुलिस ने कुल 13 के विरुद्ध एससी, एसटी का मुकदमा दर्ज किया।

ग्राम पंचायत कानापार उर्फ रामनगर निवासी रामकिशुन ने बताया कि गांव के 13 लोगों ने मिल कर जानबूझकर दीवार गिरा दिया विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए घर में घुस कर लाठी डंडों से मारे पीटे जिसमें चार पुत्रों को चोट आई है।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गांव के ही हरिगोपाल, श्रीगोपाल, राजेंद्र, निखिल, रवि, नवीन, टिंकल, इंदु, सुशीला, माधुरी सहित तीन अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!