आलमाइटी की छात्राओं ने पुलिसकर्मियो को बांधी राखी।
पुलिसकर्मियों ने दिया सुरक्षा का वचन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज की छात्राओं ने रक्षा बंधन से एक दिन पहले पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से राखी बंधवाते समय उनको सुरक्षा का वचन दिया।इस दौरान विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल रहा।हर पुलिसकर्मी छात्राओं से राखी बंधवाने को आतुर रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि यह कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है। इससे पुलिस एवं आम जनता के बीच अच्छी समझ पैदा होगी।शनिवार को भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन मनाया जाएगा। पुलिसकर्मी अपना घर परिवार छोड़कर हमारी रक्षा करते हैं रक्षा बन्धन के दिन उनकी कलाई सूनी न रहे इसी सोच के साथ छात्राओं ने एक दिन पहले ही उन्हें राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया।इस इस दौरान उपस्थित उपनिरीक्षक दीपक यादव,सावन्त कुमार एवं गजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित हैं और बहनों की रक्षा, सुरक्षा और आत्म स्वाभिमान के लिए हर समय तत्पर हैं।


