अमरोहाउत्तर प्रदेश

बिजनौर की किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें……अखिलेश के बाद अब चंद्रशेखर ने सीएम योगी को दिया चैलेंज

अमरोहा के हसनपुर में रैली को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी को चुनौती दे दी। उन्होंने कहा, बिजनौर की किसी भी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं, हराकर नहीं भेजा तो वह.....

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। हाल में अखिलेश यादव ने सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर चुनौती थी। सीएम योगी ने अखिलेश की चुनौती स्वीकार करते हुए मैदान में उतरने को कहा था। अब नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी सीएम योगी को बिजनौर जिले की सीटों पर चुनाव लड़ने का चैलेंज कर दिया है। चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी को चैलेंज करते हुए कहा कि सीएम योगी किसी भी सीट से चुनाव लड़ लें, अगर हराकर नहीं भेजा तो राजनीति छोड़ दूंगा चुनाव आयोग के मुद्दे पर एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहा विपक्ष
चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा, विपक्ष एकजुट होकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। इसके बावजूद अब तक मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा कराने कराने का दम भी इस नीले पटके वाले में है। भाजपा पर हमलावर हुए चंद्रशेखर ने रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए पैसे देने का भी आरोप लगाया। उनका दावा है कि सरकारी कर्मचारियों को भी जनसभाओं में पहुंचने के लिए मजबूर किया जाता है।

अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं सीएम योगी
आठ अक्टूबर को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था, बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्‍यमंत्री अगर इतना ही आश्‍वस्‍त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। वह अयोध्या में सपा के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत के मौके पर पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा था, ‘जब से हमने अपने उम्मीदवार की घोषणा की है, भाजपा लगातार सर्वे कर रही है और हर सर्वे में पीछे रही है। सुनने में आ रहा है कि उन्हें अयोध्या के लिए कोई नया प्रत्याशी नहीं मिल पा रहा है। बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री अगर इतना ही आश्‍वस्‍त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं।’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!