LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मईल के पनिका गांव के युवक ने सरयू में लगाई छलांग, साथी ने दी सूचना: पुलिस ने उभांव को दी खबर, तलाश जारी

स्वाभिमान जागरण, मईल (देवरिया)।

मईल थाना क्षेत्र के पनिका गांव निवासी सिराज पुत्र गफूर परिजनों से नाराज होकर अपने साथी के साथ बाइक से शनिवार दोपहर भागलपुर पुल पर पहुंचा। बाइक रोककर उसने सरयू नदी में छलांग लगा दी। बाइक पर पीछे बैठा साथी ने भागलपुर पुलिस चौकी पर सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। घटना स्थल बलिया जिले की सीमा में होने के कारण मईल पुलिस ने उभांव पुलिस को सूचना दी है। उभांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुट गई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मईल विकास नाथ ने बताया कि सूचना मिली है कि पनिका गांव का युवक सिराज अपने साथी के साथ भागलपुर पुल पर आया और नदी में कूद गया। पुल का वह हिस्सा बलिया जिले की सीमा में पड़ता है, इसलिए नियमानुसार उभांव पुलिस को तत्काल सूचित कर दिया गया है। दोनों थानों की पुलिस समन्वय बनाकर युवक की खोजबीन कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!