LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

देवरिया में गैस संकट : विधायक शलभ मणि ने लिखा शासन को पत्र

स्वाभिमान जागरण देवरिया

 

वैश्विक स्तर पर बदली परिस्थितियों के बाद देवरिया में गैस सिलेंडरों को लेकर आ रही शिकायतों को लेकर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने प्रमुख सचिव  संजय प्रसाद एवं कमिश्नर गोरखपुर  अनिल ढींगरा से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई को कहा है।

गैस वितरण में कालाबाज़ारी ना हो और इसमे किसी प्रकार का भेदभाव या पक्षपात ना हो, यह भी सुनिश्चित करने को कहा है। कमिश्नर गोरखपुर ने आश्वस्त किया कि देवरिया के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में गैस वितरण की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी, जिला पूर्ति अधिकारी को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि निरंतर गैस वितरण की समीक्षा करें और लोगों के साथ संवाद क़ायम करते हुए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!