उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
पुलिस अधीक्षक ने लेहरा माता मंदिर में किया पूजन, सुरक्षा का लिया जायजा।

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा महराजगंज ।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना बृजमनगंज क्षेत्रांतर्गत स्थित माँ लेहड़ा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी फरेंदा एवं थाना प्रभारी बृजमनगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



