संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का फंदे से लटकता मिला शव।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ललाइन पैसिया गांव में शराब के भट्ठी के सामने एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।
मिली जानकारी के अनुसार ललाइन पैसिया गांव में शराब की भट्ठी के सामने युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते शव को मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और घटना को लेकर आक्रोश फैल गया । स्थानीय लोगों के अनुसार 22 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र ओंकार चौहान कुछ दिन पहले बाहर से काम कर अपने घर लौटा था। ओमप्रकाश के अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यह आत्म हत्या नहीं बल्कि हत्या हो सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने कहा कि शव को कब्जे में ले कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने तक आप लोग धैर्य बनाए रखें, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


