उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मान के साथ दी विदाई।

  निष्ठा और ईमानदारी से दी गई सेवाओं को पुलिस विभाग ने किया याद।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

महराजगंज पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी सेवाएं देने के बाद बुधवार को सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय महराजगंज में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी चालक सुरेंद्र प्रताप सिंह और कुक नवल किशोर कुशवाहा को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मुख्य आरक्षी चालक सुरेंद्र प्रताप सिंह और कुक नवल किशोर कुशवाहा ने महराजगंज समेत विभिन्न जनपदों में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!