महाराजगंज

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज

कस्बा बृजमनगंज में बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में आकाश उपाध्याय का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है।
मालूम हो कि नगर में सहजनवा बाबू मार्ग के किनारे झाड़ियों के पास से बीते बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आकाश उपाध्याय निवासी खानपुर नामक युवक का शव बरामद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर शनिवार को अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में लगी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!