उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ठूठीबारी थाने का आकस्मिक निरीक्षण, माल मुकदमाती वाहनों की कराई गई नीलामी।

 सीसीटीवी व महिला हेल्प डेस्क की जांच सभी कैमरे मिले चालू।

 

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण, महराजगंज।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने बुधवार को थाना ठूठीबारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, सीसीटीवी कैमरों और महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित मिले। क्षेत्राधिकारी ने महिला हेल्प डेस्क पर उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही थाना परिसर में दाखिल माल मुकदमाती वाहनों की नियमानुसार कराई गई नीलामी की प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए संबंधित अभिलेखों की भी जांच की।क्षेत्राधिकारी ने थाने में उपलब्ध संसाधनों, अभिलेखों और जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को देखा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार थानों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!