LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

डीएम के औचक निरीक्षण से सीएचसी लार में मचा हड़कंप

अस्पताल में अफरा तफरी देख, लोगों को नायक फ़िल्म के अनिल कपूर याद आ गए

दो दर्जन कर्मचारी  अनुपस्थित पाये गए

 

अधीक्षक को डीएम ने बोला दो दिन में अपने आवास में शिफ्ट हो जाओ 

पांडे एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान कुल 24 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिलाधिकारी अस्पताल से लगभग 100 मीटर पहले ही अपनी गाड़ी रुकवाकर अर्दली और चालक को वहीं छोड़ पैदल ही अस्पताल परिसर में पहुंच गए। डीएम के अचानक पहुंचने की सूचना मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया और कर्मचारी इधर-उधर दौड़ते नजर आए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष, वार्ड तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। कई स्थानों पर साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
सीएचसी प्रभारी डॉ अतुल कुमार से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि वह दो दिन के भीतर अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो जाएं, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के संबंध में स्पष्टीकरण तलब करने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

आप सभी को बतातें चले कि यहां के अधीक्षक रहे डॉ बीवी सिंह के तबादला के बाद यह अस्पताल बेकार हो चुका है यहाँ न कोई डॉक्टर समय से आ रहा और न कर्मचारी ही आ रहे। जिस दिन से डॉ बीवी सिंह का तबादला हुआ उसी दिन ने सोशल मीडिया पर लगातार लापरवाही की खबरें वायरल हो रही हैँ।

देखना होगा जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण के बाद इस अस्पताल की दशा कितनी सुधरती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!