उत्तर प्रदेशफतेहपुर

पाल समाज जागरूकता सम्मेलन में समाज की भागीदारी पर हुई चर्चा

सम्राट पाल बोले- पाल समाज के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होने की जरूरत; संगीता राज पासवान ने योजनाओं में भागीदारी का किया वादा

 

खखरेरू फतेहपुर समाजवादी पार्टी की ओर से पाल समाज जागरूकता सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को चचीडा गांव में किया गया। खागा विधानसभा की भावी प्रत्याशी संगीता राज पासवान की अगुवाई में आयोजित सम्मेलन में पाल समाज के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के संभ्रांत लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव सम्राट पाल ने कहा कि पाल समाज ने विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन किया है, लेकिन उनके अनुसार समाज को अपेक्षित मान-सम्मान और राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि समाज को अपने अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूक होकर एकजुट होने की आवश्यकता है।
खागा विधानसभा की भावी प्रत्याशी संगीता राज पासवान ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने 2027 में उन्हें आशीर्वाद दिया तो मछुआरा समाज को जल पर्यटन, वाटर स्पोर्ट्स और प्रिजर्वेटिव फिशरीज इंडस्ट्रीज जैसी गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, जिससे समाज के लोगों को रोजगार और आर्थिक अवसर मिल सकें।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सर्वसमाज के सम्मान और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही जा रही है। सम्मेलन में समाज के लोगों से राजनीतिक और सामाजिक रूप से जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आने की अपील की गई।
इस दौरान धर्मेंद्र पाल, ललित तिवारी, सुधीर तिवारी, रामदयाल पाल, आनंद यादव, राजकुमार यादव, जीबी सिंह पाल, मनु मिश्रा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!