LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

चाकू बरामद, दो गिरफ्तार

रास्ते में बैठी बकरी को बाइक से ठोकर लगने के बाद हुआ था दो पक्ष में विवाद

 

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना बलुआ गौरी गांव में बकरी को बाइक की टक्कर लगने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया था । देर रात गांव में एक व्यक्ति की बकरी दरवाजे के पास बैठी थी। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे युवक की टक्कर से बकरी घायल हो गई। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने दोनों पक्षों को समझाया और सुबह थाने आने की हिदायत देकर लौट गई।
पुलिस के जाने के कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले और धारदार हथियारों से हमला किया गया। संघर्ष में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था ।
मंगलवार को चाकू से हमला करने के दो आरोपियों के गिरफ्तार करने का दावा करते हुए लार पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलुआ गौरी निवासी आकाश गौड़ (27) और विकास गौड़ (29) पुत्र बृजेश गौड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लार थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) और 3(5) बीएनएस से संबंधित हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल राव, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश यादव, दिनेश यादव तथा कांस्टेबल रजनीश कुमार और कमल विश्वकर्मा शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button