एसओजी टीम ने मर्डर की गुत्थी सुलझायी, एक आरोपी गिरफ्तार


स्वाभिमान जागरण देवरिया। जनपद देवरिया की रुद्रपुर पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा एक सराहनीय काम किया गया है। दिनांक 31/10/2026 के शाम लगभग रात्रि 8:30 बजे के आसपास रुद्रपुर थाना के अंतर्गत एक गांव में सड़क के किनारे जंगल झाड़ियों में एक महिला का लाश फेंक के जाने का सूचना मिला था। सूचना मिलने पर तुरंत ही पुलिस द्वारा एक्टिव होकर जो महिला का पहचान करवाने शुरू किया। अगले दिन हमको महिला का पहचान रानी विश्वकर्मा पुत्री सुभाष चंद्र विश्वकर्मा, निवासी थाना झगहां, जनपद गोरखपुर के हुआ है, जिनके उम्र लगभग 26 साल का है. और इसी संबंध में परिवार द्वारा दिया गया तहरीर के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 519/26 अंतर्गत धारा 103(1) एवं 238 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इस मुकदमा का सफल अनावरण कराते हुए पुलिस द्वारा पूरा घटनाक्रम को खोला गया और घटना ऐसे हुआ था, जो मृतका रानी विश्वकर्मा का और अभियुक्त विजय निषाद का विद्यालय में पढ़ाता था और उनके आपस में कुछ पहले से संबंध रहा है. इसी को चलते हुए वीएन सेंट्रल स्कूल जहां पर मृतका पढ़ाता था, उनका संयोजक विजय निषाद द्वारा उनके साथ आपस में थोड़ा बातचीत चला जिसमें आपस में गुस्सा होने लगा तो दोनों लोग विजय निषाद का वैगनआर गाड़ी, सफेद कलर वैगनआर गाड़ी जिसका नंबर है UP 53 FF 9352, इसमें उनको लेकर चला गया है और बीच में जब उनको लगा विजय निषाद को लगा कि रानी विश्वकर्मा को जिंदा रखना उनको हानिकारक है तो उनको गाड़ी का पीछे सीट में उनको बुला लिया और गला घोट के उनका हत्या किया गया है. इस पूरा मामला में विजय निषाद का गिरफ्तारी किया गया है एवं उनको न्यायालय के सामने प्रस्तुत करके अग्रिम विधिक कार्रवाई किया जा रहा है। इसमें अभी ऐसे कोई मामला विवेचना के सामने आया नहीं है, इस बिंदु पर विवेचना जारी है और परंतु इनके इस विवेचना के क्रम में अभियुक्त का निशानदेही पर मृतका रानी का एटीएम कार्ड और उनके जो कार्ड होल्डर रहते हैं वह बरामद किया गया है, एवं महिला का मोबाइल जो फ्लिप कवर जो मोबाइल का है वह भी अभियुक्त के निशानदेही पर बरामद किया गया है, एवं गाड़ी जिसका डिग्गी में इनके द्वारा घटना सुबह लगभग 10:00 बजे किया गया है, और डिग्गी में बॉडी रख के पूरा दिन घुमाते रहा फेंकने के लिए, तो डिग्गी का भी फोरेंसिक एनालिसिस किया गया है और गाड़ी का भी फोरेंसिक एनालिसिस किया गया है, सैंपल कलेक्ट किया गया है। एक आदमी का गिरफ्तारी हुआ है अभी तक तो विवेचना में यही सामने आ रहा है कि परिवार द्वारा कुछ और लोगों का संलिप्त होने का शक जताया है, उसी बिंदु पर भी विवेचना अभी प्रचलित है। उक्त जानकारी देवरिया के पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर दी जा रही है।



