उत्तर प्रदेशफतेहपुर

खखरेरू रक्षपालपुर व गलेहरा में दो सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास, राज्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

 

खखरेरू  फतेहपुर

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश, फतेहपुर प्रखंड के अंतर्गत निकली गंगा नहर से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास बुधवार को विधिवत किया गया। फतेहपुर-दरियामऊ निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार एवं बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य जिसकी परियोजना लागत 99.78 लाख रुपये है तथा गलहरा निरीक्षण भवन की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य जिसकी लागत 48.01 लाख रुपये है, का शिलान्यास मुख्य अतिथि एस. कृष्णा पासवान, राज्य मंत्री, पशु एवं दूध विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। निरीक्षण भवनों के जीर्णोद्धार और सुरक्षा दीवारों के निर्माण से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।
इस अवसर पर खखरेरू नगर अध्यक्ष ज्ञानचंद केसरवानी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणदीप सिंह उर्फ छोटू सिंह परिहार, धाता किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह, विजयीपुर मंडल महामंत्री भोला त्रिपाठी, कपिल सिंह, मथेथा प्रधान सुदेश सिंह, राजन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विभाग की ओर से अधिशासी अभियंता, निचली गंगा नहर प्रखंड सुंदरलाल वर्मा ने परियोजना की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
कार्यक्रम में एसडीओ अंकित अग्रवाल, एसडीओ कमल किशोर, अवर अभियंता अनुराग, विकास गरुड़देव सहित सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। शिलान्यास के बाद सभी अतिथियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button