उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

आनंदनगर में अनूठे अंदाज में संपन्न हुई शिक्षक-अभिभावक बैठक।

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा, महराजगंज।

आनंदनगर स्थित स्कॉलर्स अकादमी में रविवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन अनूठे अंदाज में किया गया। इसमें वार्षिक परीक्षा परिणामों की जानकारी देने के साथ ही मतदाता जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय ने किया।

विद्यालय के निदेशक अदनान अब्दुल्लाह एवं प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। एसडीएम ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक रहें। साथ ही अभिभावकों से बिना ड्राइविंग लाइसेंस बच्चों को वाहन न चलाने देने की अपील की।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण अभिभावकों का निःशुल्क मेडिकल चेकअप एवं हेल्थ कैंप रहा, जिसमें 500 से अधिक अभिभावकों ने स्वास्थ्य जांच कराई। कैंप में डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं।

अंत में विद्यालय प्रबंधक सैयद अशरफ ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button