उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

 साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली 7,380 रुपये की रकम।

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।

साइबर ठगी के मामलों में महराजगंज पुलिस की तत्परता से एक पीड़ित को राहत मिली है। चौक थाना साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 7,380 रुपये वापस करा दिए। पूरी धनराशि खाते में वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष चौक के नेतृत्व में साइबर सेल ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, जगपुर उर्फ सलामतगढ़ निवासी शैलेश कुमार मौर्य पुत्र घिसियावन साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद थाना चौक साइबर सेल ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया। इसके परिणामस्वरूप चार नवंबर 2026 को पीड़ित के बैंक खाते में ठगी गई पूरी 7,380 रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।

इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक शिवम कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह और कांस्टेबल विशाल प्रजापति शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button