उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दीपावली और छठ को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न ।

 बृजमनगंज थाने में हुआ पीस कमेटी के बैठक का आयोजन।

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण धानी बंग्ला महराजगंज।

 

आगामी पर्व दीपावली एवं छठ को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बृजमनगंज थाने में गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्रा की देखरेख में हुई बैठक में पूजा आयोजकों, डीजे संचालकों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। व्यापारियों से अपील की गई की दुकानों को पटरी व नाली को छोड़ कर लगाए जिससे आवागमन बाधित ना हो ।थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों और अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल मंटू, रूपनारायन जायसवाल, राजन जायसवाल, मोहित वर्मा, राजकुमार वर्मा, शिवा जायसवाल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button