उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

वांछित अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के तहत मुनादी एवं नोटिस चस्पा की कार्यवाही की गई।

पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में है आरोपी की तलाश।

 

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा महराजगंज।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोल्हुई पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-132/2026, धारा 64, 76, 137(2), 351(2) बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अली रजा उर्फ सलमान निवासी ग्राम बभनी खुर्द, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत मुनादी की कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया पूरी गई।

इस कार्यवाही को करने वाली पुलिस टीम में  उ0नि0 रविप्रकाश यादव, उ0नि0 राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 रामजी यादव, का0 आलोक पाल, का0 अमित यादव प्रथम, का0 अमित यादव द्वितीय, का0 राजू यादव, का0 अखिलेश भारती, का0 विवेक चौबे आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button