आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में भाजपा नेत्री कुसुम लता ने विकास और जनसेवा का लिया संकल्प।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम सभा महुलानी में बृहस्पतिवार को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महुलानी ग्राम सभा की भाजपा नेत्री एवं बीडीसी प्रत्याशी कुसुम लता प्रजापति शामिल हुईं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
दीपों की रोशनी से जगमगाए कार्यक्रम स्थल पर विकास, जनसेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री कुसुम लता प्रजापति ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास तभी सार्थक होगा जब गांव के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।
कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याएं सामने रखीं, जिस पर भाजपा नेत्री ने जनसेवा की दिशा में लगातार प्रयास करने का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम के अंत में दीप प्रज्ज्वलन ने गांव में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता रामशिला चौहान, कन्हैया चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

