LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियादेशराज्यलेखशिक्षा

कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल का जलवा कायम, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी टॉप-10 में

इस वर्ष से बच्चों के लिए चलने लगी तीन वातानुकूलित तीन बसें

स्वाभिमान जागरण लार। लार कस्बा स्थित कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के अथक प्रयास से विद्यालय के दस विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान हासिल किया है। इन मेधावी विद्यार्थियों के चित्र विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगाए गए हैं।

टॉप करने वाले विद्यार्थियों में पिपरा की निधि गुप्ता, वभनौली बारी के प्रिंस यादव, लार कस्बा की चाहत परवीन, नैनी की अदिति सिंह, मेहरौना के अरिज आसफाक, डुमरी की खुशी कुमारी, चौमुखा की सिमरन दुबे, वाइसकरनी की राहत साबा, लार कस्बा के अभी गुप्ता तथा मेहरौना के आयुष मौर्य शामिल हैं। ग्रामीण अंचल के विभिन्न गांवों से आने वाले विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा के प्रति अपने प्रयासों की सफलता बताया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी बधाई दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को विद्यालय तक लाने और घर पहुंचाने के लिए अब वातानुकूलित बसों का संचालन भी शुरू किया गया है। इस वर्ष तीन एसी बसें संचालित की गई हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने का है। योग्य शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ तकनीकी क्षेत्र में भी बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!