आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में 60 वर्षीय महिला गिरफ्तार


स्वाभिमान जागरण देवरिया। आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में वांछित चल रही 60 वर्षीय महिला को मईल पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को बरठा चौराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना मईल में दर्ज मु0अ0सं0 145/2026 में धारा 85 और 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में राबड़ी देवी पत्नी रामविलास, निवासी नेनुआ, थाना मईल, जनपद देवरिया, उम्र करीब 60 वर्ष वांछित चल रही थीं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामदयाल यादव, कांस्टेबल आदेश गौरव कौशिक और महिला कांस्टेबल पूनम यादव शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



