चित्रकूट

जिला अस्पताल में बाइक के बाद अब हेलमेट चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

चित्रकूट। जिला अस्पताल परिसर में चोरी की घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बाइक चोरी की घटनाओं के बाद अब हेलमेट चोरी का मामला सामने आया है। पत्रकार लवकुश श्रीवास की बाइक से अस्पताल परिसर में हेलमेट चोरी हो गया।

घटना के बाद पत्रकार अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। बताया गया कि चौकी पर उस समय केवल एक सिपाही मौजूद था, जबकि चौकी प्रभारी मौके पर मौजूद नहीं थे। घटना के बाद अस्पताल परिसर में पुलिस की नियमित गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में यदि बाइक और हेलमेट जैसी वस्तुओं की चोरी हो रही है तो अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता स्वाभाविक है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!