उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मुंडेरा कला में गूंजी महिला सुरक्षा की आवाज, मिशन शक्ति टीम ने किया जागरूक।

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा महराजगंज।

,महराजगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कोतवाली पुलिस की ओर से रविवार को ग्राम मुंडेरा कला में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला उपनिरीक्षक अंकिता गोंड के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और दुष्कर्म सहित महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही उन्हें अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला उपनिरीक्षक अंकिता गोंड ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल पूजा मिश्रा और महिला आरक्षी निशा कुमारी ने भी महिलाओं को आवश्यक जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!