उत्तर प्रदेशफतेहपुर

गाँव के दो मकानों में सेंध लगा कर चोरों ने किया चोरी का प्रयास   रहे नाकाम गाँव में दहसत का माहौल

 

खखरेरु फतेहपुर  थाना क्षेत्र के कुल्ली मजरे मानूपुर गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने ईंटों की दीवार में सेंध लगाकर घरों में घुसने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, मानूपुर निवासी हरिश्चंद्र सिंह और मोती यादव के घरों में चोरी का प्रयास हुआ। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे।

चोरों ने जिस जगह सेंध लगाई थी, वहां लकड़ी और भूसा भरा था। इस वजह से चोरों को कुछ भी हाथ नहीं लगा और वे खाली हाथ लौट गए।

सुबह परिजनों ने सेंध लगी दीवार देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सेंध को बंद करवाकर आसपास के इलाके का जायजा लिया।

शिवपुरी चौकी इंचार्ज प्रशांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!