समान कार्य समान वेतन जैसे विसंगतियों को लेकर एनआरएचएम कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी।

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा महराजगंज।
संघर्ष समिति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के निर्देशन में फरेंदा ब्लॉक के एनआरएचएम कर्मियों ने समान कार्य समान वेतन जैसे कई बिंदुओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।धरने के दौरान एनआरएचएम कर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। कर्मचारियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में वे लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इसके बावजूद उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पा रहा है।
धरने में आरबीएसके टीम के डॉ. अनिरुद्ध पांडे, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. आसमा तरन्नुम, दिनेश वर्मा, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, केशव शुक्ला, दिलीप सिंह, काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता, एलटी अंकित पांडे, ऋषिकेश कुमार गुप्ता, राम नगीना यादव, अखिलेश कुमार, हाशिम अंसारी, सुधीर कुमार सिंह, डॉ. प्रज्ञा सिंह, किरन भारती, विमलेश कुमार,पूजा पांडे, रीना यादव, कार्तिक सचान, हेमलता, सुमन विश्वकर्मा, सुधा यादव, गीता,आशा वर्मा, निधि राय, ममता गुप्ता, मीरा गोस्वामी, सरोज पाल, रूबी सिंह, सविता धवल, प्रियंवदा त्रिपाठी, रीमा भारती, अंबिका यादव, पिंटू मौर्य,सुधीर सिंह, राम नगीना यादव, अंकित पांडे, अरुण सिंह, बबीता शर्मा, कंचन सिरोही, रेनू यादव, कार्तिक सचान, प्रगति पांडे, सुमन शिवम, बबीता पाल, विक्रम सिंह,आकांक्षा सिंह सहित तमाम एनआरएचएम कर्मी मौजूद रहे।कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।



