मिशन शक्ति पेज 6 के तहत कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चियों को दी गई जानकारी।

दैनिक स्वाभिमान जागरण धानी बंग्ला महाराजगंज।
मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को थाना बृजमनगंज की मिशन शक्ति/ एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बंजरहा सोनवरसा में महिला सुरक्षा, सम्मान, समानता एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा महिला सशक्तीकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनके प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है। छात्राओं को समझाया गया कि समाज में महिला और पुरुष दोनों को समान अधिकार एवं अवसर प्राप्त होने चाहिए। महिलाओं के प्रति भेदभाव, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ तथा अन्य प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह की रोकथाम तथा किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी अप्रिय घटना अथवा समस्या की स्थिति में डरने या चुप रहने के बजाय अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को तत्काल सूचना दें। साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सहायता के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112, उत्तर प्रदेश पुलिस महिला पावर लाइन के लिए 1090, महिला हेल्पलाइन के लिए 181, बाल सहायता हेल्पलाइन के लिए 1098, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076 पर संपर्क किया जा सकता है। इन हेल्पलाइन नंबरों का सही उपयोग कर आवश्यकता पड़ने पर समय से सहायता प्राप्त की जा सकती
कार्यक्रम में उ0नि0 अर्चना यादव,उ0नि0 शावंत कुमार,म0 कां0 अस्मिता पाण्डेय,म0कां0 अंजली सिंह,कां0 मंगल शंकर तिवारी आदि ने बच्चों को जानकारी दी।



