अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

घर मे घुसकर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोप,मुकदमा दर्ज।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, बृजमनगंज महराजगंज।

 

कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में बगल के युवक द्वारा घर मे घुसकर जबरन दुष्कर्म करने के आरोप का मामला सामने आया है।

घर लोगों के अनुसार गुरुवार रात एक युवक बालिका के कमरे में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने लगा।अचानक हुई इस तरह की घटना से बालिका ने शोर मचाया तो युवक भाग निकला। परिजनो को घटना की जानकारी हुई तो सब संन्न रह गए। किशोरी की माँ ने शुक्रवार की दोपहर में घटना की लिखित शिकायत कर कोल्हुई पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नामजद आरोपित सीताराम के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आवश्यक करवाई कर रही है। कोल्हुई थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!