थाना समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर।

उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ महाराजगंज

मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसपी ने श्यामदेउरवा थाने पर सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।

शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना श्यामदेउरवा परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त गोरखपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, जिलाधिकारी महराजगंज और पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी उपस्थित रहे।

 

समाधान दिवस में अधिकारियों ने थाने पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर स्थलीय जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान करना है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।