उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस हिरासत से फरार अभियुक्त गिरफ्तार।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज पुलिस हिरासत से फरार चल रहे एक अभियुक्त को श्यामदेउरवां पुलिस, कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां अभिषेक सिंह और एसओजी प्रभारी योगेश सिंह की टीम ने चेकिंग के दौरान धरमौली नहर पुल के पास से अभियुक्त किशन साहनी पुत्र रामहरी निवासी कुंदरू, थाना कमांगंज, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। बताया गया कि किशन साहनी के खिलाफ थाना श्यामदेउरवां में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने से संबंधित मुकदमे बीएनएस, पोक्सो और एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज हैं। पुलिस ने उसे 28 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया था, लेकिन न्यायालय में पेशी के दौरान उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया था। इस मामले में कोतवाली थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने शनिवार को उसे पकड़ लिया और विधिक कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!