उत्तर प्रदेशफतेहपुर

सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में अधिकारीयों के न पहुँचने से जरूरत मंद लोग हुए परेशान

खखरेरु फतेहपुर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले की सभी निकायों में अलग-अलग तिथियों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा कैंप लगाया जाना है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर पंचायत खखरेरु कार्ययालय सभागार में कैंप का पहला दिन था लेकिन सुबह से स्वास्थ्य और कृषि विभाग को छोड़कर किसी भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। अधिकारियों की इस लापरवाही के चलते तमाम नगरवासी बिना लाभ लिए ही वापस लौट गए। सरकार का उद्देश्य था कि सभी योजनाओं से वंचित लोगों को एक ही जगह पर कैंप लगाकर लाभ दिया जा सके लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से यह उद्देश्य पहले ही दिन फेल होता नजर आया। चेयरमैन ज्ञान चन्द्र केसरवानी ने जब अधिकारियों से फोन कर शिकायत किया तब जाकर समाज कल्याण से जुड़े अधिकारी कैंप में पहुंचे। तीन दिवसीय कैंप के पहले दिन मंगलवार को गिने-चुने कर्मचारियों की ही उपस्थिति रही जिनमें स्वास्थ्य विभाग से खखरेरु सीएचसी अधीक्षक राजू राव, कृषि विभाग से बीटीएम विवेक सिंह, व टीएसी कमल कुमार, समाज कल्याण से एडीओ कुंवर सिंह, तथा खाद्य एवं रसद विभाग से नगर के दो कोटेदार ही कैंप में मौजूद पाए गए। इससे यही सिद्ध होता है कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश का पालन अधिकारियों के लिए हवा-हवाई है। सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर नहीं बल्कि कागजों पर टिकी नजर आ रही हैं। अधिकारी मनचाहे ढंग से अपनी नौकरी कर रहे हैं यहां तक कि जिलाधिकारी के आदेश भी इन विभागीय अधिकारियों के सामने हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। कैंप में पहुंचे नगरवासियों मुन्ना खान, दुर्गा दत्त बाजपेई, राकेश कुमार, नरेश रैदास, सुमन देवी ने बताया कि कैंप लगने का कोई मतलब नहीं है, यहां किसी भी विभाग का उच्चाधिकारी न होने से कोई कार्य नहीं हो सका। नगरवासियों ने इस पर रोष व्यक्त किया है।
इस सबंध में खागा एसडीएम आश्वनी पाण्डेय नें बताया की सभी विभाग के अधिकारियो कों कड़ाई के साथ कैंप पर जाने के निर्देश दीय गए हैं शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!