उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दुर्गा पंडाल के पास खेल रहे दो वर्षीय बच्चे को चार पहिया वाहन ने रौंदा था।

जिला अस्पताल में तोड़ा दम।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज ।

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के टोला कोदईपुर गिदहा में दो वर्षीय मासूम आयुष राव की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक मंजेश पासवान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) में कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे आयुष मंदिर परिसर में दुर्गा पंडाल के पास खेल रहा था। इसी दौरान चार पहिया वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गाड़ी से आनन-फानन में जिला अस्पताल महराजगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

इस संबंध में थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि इस मामले में वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!