उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

मिशन शक्ति फेज पांच के तहत अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने व आत्म रक्षा के संबंध में किया गया जागरूक।

 

बृजमनगंज महराजगंज

थाना क्षेत्र बृजमनगंज के अंतर्गत सोमवार को मिशन शक्ति फेज पांच के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम सभा करमहा में महिला जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न अपराधों, साइबर अपराध व अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने, आत्म रक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही नारी सशक्तिकरण से संबंधित माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई गई मिशन शक्ति टीम के माध्यम से पम्पलेट व प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण में निहित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में तथा हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090,181,1930,112,102,108,1098 के बारे में जागरूक किया गया एवं चेतावनी दी गयी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा, उपनिरीक्षक अर्चना यादव सहित अन्य महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!