उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अधिवक्ता हितों को लेकर हर शनिवार विरोध दिवस मनाने की तैयारी।

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज ने मांगा समर्थन, फरेंदा बार से भी सहयोग की अपील।

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज

अधिवक्ता हितों से जुड़े पांच प्रमुख मुद्दों को लेकर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज की ओर से प्रत्येक शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध दिवस मनाने के प्रस्ताव का समर्थन जुटाया जा रहा है। इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से जिले के विभिन्न बार संगठनों से सहयोग की अपील की गई है।सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज की सात अक्टूबर 2026 को हुई अति आवश्यक बैठक में पांच सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने 12 अक्टूबर को पत्र जारी कर विभिन्न बार संगठनों से प्रस्ताव का समर्थन करने का अनुरोध किया। पत्र के माध्यम से सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के अध्यक्ष एवं महामंत्री से भी प्रत्येक शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध दिवस मनाने के प्रस्ताव पर सहमति देने की अपील की गई है। प्रस्ताव में बार काउंसिलों और जनपद न्यायालय स्तर पर हड़ताल नहीं करने संबंधी अंडरटेकिंग देने के दबाव का विरोध, इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिट संख्या 1223/2025 में अधिवक्ता विरोधी निर्णय का विरोध तथा एडवोकेट एक्ट 1961 में प्रस्तावित संशोधनों को वापस लेने की मांग शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम शीघ्र लागू करने और सिविल कोर्ट महराजगंज परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने व न्यायिक कार्यों से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार के लिए शेष 35 एकड़ भूमि का भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के तहत अधिग्रहण करने की मांग की गई है।पत्र में कहा गया है कि ये सभी मुद्दे अधिवक्ता समाज के सम्मान, सुरक्षा, स्वतंत्रता और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े हैं। इन मांगों को प्रभावी ढंग से संबंधित मंचों तक पहुंचाने के लिए बार संगठनों की एकजुटता जरूरी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!