उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
बृजमनगंज क्षेत्र पंचायत कार्यालय में समूह संगठन पर जोर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज
बृजमनगंज क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार को महिला सेवा समूह के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चली।
बैठक की अध्यक्षता एडीओ आईएसबी सुधीर श्रीवास्तव ने की। बैठक के दौरान उन्होंने समूह सखियों को अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा नए समूहों के गठन पर जोर देने को कहा। साथ ही समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई।
सभागार में ब्लॉक अधिकारियों ने सरकारी बैंकों के मैनजर से भी वार्ता की और समूह के खातों और लोन में आने वाली दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने समस्त बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि सहयोग राशि और खाता खोलने में देरी न करें ।
इस अवसर पर अभिषेक कुमार वर्मा, मुकेश वर्मा, सावित्री, नीतू अन्य सहित समस्त समूह सखी और बीसी सखी मौजूद रहीं।



