बृहद किसान गोष्ठी का आयोजन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज ।
मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण न्याय पंचायत बैठवलिया में बृहद कृषक गोष्ठी एवं प्रक्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में स्थानीय कृषको को गन्ना की कार्बनिक व वैज्ञानिक खेती के संर्दभ में बताया गया। जिसकी अध्यक्षता गन्ना किसान मोहन लाल मद्धेशिया द्वारा की गई। वक्ताओं में डा० तेज प्रताप सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक -गडौरा द्वारा गन्ना की सहफसली खेती के बारे में जानकारी दी गई। विभागिय योजनाओ के सम्बन्ध में बताया चीनी गडौरा चीनी मिल के
उप गन्ना प्रवन्धक सतेन्द्र शर्मा ने गन्ना की वैज्ञानिक खेती विषय पर व्याख्यान दिया। फार्म स्कूल बहुआर के प्रबंधक- रामगोपाल पटेल ने जैविक खेती के विषय में अपनी वार्ता प्रस्तुत की, उन्नतशील गन्ना किसान पं. प्रेम नाथ गिरि ने गन्ने की ट्रेन्च विधि सहफली खेती के बारे में अपना अनुभव किसान को सम्मुख प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन गन्ना पर्यवेक्षक बुलाकी सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में समस्त विभागिय गन्नापर्यवेक्षक जेएचबी चीनी मील कर्मीयों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कृषक अंगद मिश्रा, रामप्रसाद पाल, उमा शंकर पाल ,गोमल यादव, भागीरथी, शिवमंगल सहित लगभग अस्सी किसानो के गोष्ठी में भाग किया। साथ प्रक्षेत्र भ्रमण कर गन्ने की उपज के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। कृषकों द्वारा बताया गया।समय-समय पर बारिश होने से गन्ने की फसल के रोग किट एव बाढ़ की प्रकोप नही है। इस साल गन्ने की उपज बढ़ाने की काफी उम्मीद है।



