कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षा में लहराया परचम
प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षा में लहराया परचम
प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेई ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। एक मीडिया संस्थान ने स्कूली बच्चों की प्रतियोगी परीक्षा कराई थी। जिले के लार स्थित कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया था। इस स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर अंक हासिल किए। शुक्रवार को स्कूल में एक समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक लार उमेश कुमार वाजपेई ने सम्मानित किया।
उच्च अंक प्राप्त अनुभव वर्मा, प्रिंसी बरनवाल और हितेश नाथ त्रिपाठी ने जिले में प्रथम स्थान और रकीब लारी, सफीकुर रहमान तथा रिशिका सिंह ने द्वितीय और शिप्रा यादव, इशान सोनी ने जिले में तृतीय स्थान हासिल कर कोलंबस का नाम रोशन किया है। पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय के प्रबंध निदेशक माननीय प्रमोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सम्मान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि लार थाना के इंस्पेक्टर उमेश कुमार बाजपेयी ने मां शारदा के चित्र पर दीप प्रचलित व पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उमेश कुमार बाजपेई ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को तिलक लगाकर, उन्हें स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया। संचालक उपप्रधानाचार्य विनित कुमार वर्मा में उपस्थित सभी का अभिवादन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए उनके उ उज्ज्वल भविष्य की कामना कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्वाभिमान जागरण के संपादक एन डी देहाती, दिलीप कुमार मल्ल, दिनेश कसेरा, राम करन कुशवाहा, गोविंद यादव, मन्नवर अंसारी, करन यादव, डॉ शैलेन्द्र कुशवाहा, प्रमोद विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



