LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

खामपार पुलिस की कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट युक्त वाहन से 57.72 लीटर अवैध शराब जब्त, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

देवरिया। खामपार थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ग्राम कुकुरघाटी से एक टाटा सूमो गोल्ड वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें से 304 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब ‘ऑफिसर्स च्वाइस’ बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 57.72 लीटर है।

विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त वाहन का मूल पंजीकरण संख्या BR01PE9384 है, जबकि वाहन पर BR01PB1694 की फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस को देखकर वाहन में सवार अभियुक्तगण अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।

थाना प्रभारी के अनुसार, पहचान के आधार पर एक अभियुक्त रमेश उर्फ टुनटुन यादव, निवासी कुकुरघाटी के रूप में चिन्हित किया गया है। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत हैं। दूसरे अभियुक्त की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

इस प्रकरण में थाना खामपार में मु0अ0सं0 189/2026 पंजीकृत कर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम तथा धारा 341(2) बीएनएस के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई है। उप-निरीक्षक प्रियांशु कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!