LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

दुर्गा प्रतिमा के पास बैठे युवक पर चाकू से हमला

चारपहिया और दोपहिया वाहनों से पहुंचे थे हमलावर

स्वाभिमान जागरण देवरिया। सोमवार की रात लगभग 10 बजे लार थाना क्षेत्र के मटियरा जगदीश चौराहे पर रात दुर्गा प्रतिमा के पास बैठे एक युवक पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता ने रावतपार रघेन और आसपास के गांवों के कुछ युवकों समेत अन्य अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने तथा पुलिस को सूचना देने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई के लिए मामला दर्ज किया, और आरोपियों की धर पकड़ में लग गई।इस मामले में मटियरा जगदीश गांव निवासी अशोक यादव की ओर से थाना लार में शिकायत दी गई। पुलिस से अशोक यादव ने शिकायत किया कि उनका पुत्र राजू यादव 19 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे मटियरा जगदीश चौराहे पर भूपेंद्र उपाध्याय के मकान के पास स्थापित दुर्गा प्रतिमा के निकट बैठा था। इसी दौरान चारपहिया और दोपहिया वाहनों से पहुंचे आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। पिता का आरोप है कि हमलावरों ने राजू को चाकू मारा और लाठी-डंडों तथा हॉकी से प्रहार कर उसकी बांह तोड़ दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!