आर बी एस के टीम की 6 माह में बड़ी उपलब्धि, 3. 15 लाख बच्चों की स्क्रीनिंग।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज
जनपद महाराजगंज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीमों ने जिले में व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण अभियान चलाते हुए 6 माह में 315458 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई है, इसमें 21668 बच्चे विभिन्न बीमारियों से ग्रसित पाए गए , जिसमें 12060 बच्चों का मौके पर उपचार किया गया जबकि 9608 बच्चों को बेहतर उपचार हेतु विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया।
आरबीएसके की नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया की अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच संचालित अभियान में 24 टीमों ने 107994 स्कूली बच्चों और 207464 आंगनबाड़ी पंजीकृत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।टीमों ने कुल 2221 स्कूलों और 3152 आंगनबाड़ी केदो का भ्रमण किया। आरबीएसके की जिला प्रबंधक डॉक्टर कमरूज्जमा लारी ने बताया की इस योजना के तहत बच्चों को 47 प्रकार की बीमारियों का सरकारी खर्चे पर उपचार कराया गया है ।उन्होंने कहा कि टीमों का वर्ष में एक बार दो बार आंगनबाड़ी केंद्रों का अनिवार्य रूप से भ्रमण किया जाता है ताकि सभी बच्चों का जांच किया जा सके ।



