पनियरा के रजौड़ा कला में भीषण आग लगभग 15 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जनपद के पनियरा विकासखंड अंतर्गत रजौड़ा कला ग्राम पंचायत में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 15 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। तेज पछुआ हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार आग अचानक खेतों में लगी और तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बाल्टियों में पानी भरकर तथा पेड़ों की टहनियों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की लपटें पास स्थित माता मंदिर के निकट एक नीम के
पेड़ तक पहुंच गई थीं, जिसे भी ग्रामीणों ने चढ़कर बुझाया। इस अग्निकांड में मिश्री सिंह,
उन्होंने ढाई बीघा में गेहूं की खेती की थी, जिसमें से दो बीघा जमीन किराए पर ली गई थी। फसल जलने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। सहित कई किसानों की फसलें जलकर नष्ट हो गईं। प्रभावित किसान गुलाब गुप्ता ने बताया कि
घटना की सूचना पर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। हल्का लेखपाल द्वारा नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की बात कही गई है, जिससे प्रभावित किसानों को मुआवजा भी मिल सके।
गुलाब गुप्ता, शैलेश मद्धेशिया, नारायण सिंह, राजेश्वर मल्ल, विदेशी पासवान और देवी प्रसाद गुप्ता जिसमें से दो बीघा जमीन किराए पर ली गई थी। फसल जलने से उनके सामने आजीविका का नहीं बल्कि उनके पशुओं पर भी संकट खड़ा हो गया है।



