लिंग परिवर्तन कराना चाहतीं दो महिला पुलिसकर्मी
एक गोण्डा तो दूसरी गोरखपुर में तैनात

लखनऊ। सुन कर आप को अजीब लगेगा, लेकिन यह सच है. यूपी पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मी अपना लिंग परिवर्तन करा कर पुरुष बनाना चाहती हैं. इसके लिए दोनों ने पुलिस मख्यालय में अपनी अर्जी भेजीं हैं. पुलिस विभाग के अफसरों के सामने चुनौती बढ़ गई है. अफसरों के सामने समस्या इस बात की है कि महिला आरक्षियों की अर्जी का निस्तारण कैसे किया जाय. जानकार लोग बताते हैं कि पुलिस विभाग में भर्ती के लिए महिला और पुरुष की भर्ती के अलग अलग मानकर होते हैं. कोई पुलिसकर्मी महिला के मानकर पर भर्ती हुआ हो तो भर्ती के बाद उसे लिंग परिवर्तन की इजाजत कैसे दी जा सकती है, इसके लिए महकमे में मंथन चल रहा है. जिन महिला पुलिस कर्मियों ने अपना लिंग परिवर्तन कराने की अनुमति मांगी है उनमे एक गोण्डा तो दूसरी गोरखपुर में तैनात है. देश के एक राष्ट्रीय चैनल ने इस मसले पर खबर भी चलाया है.



