उत्तर प्रदेशमहाराजगंजराजनीति

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी और प्रेसवार्ता का आयोजन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय में प्रदर्शनी और पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य व पूर्व अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष लालजी निर्मल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने 2014 से पहले के घोटालों और आतंकी घटनाओं की चर्चा करते हुए बताया कि अब देश की सुरक्षा नीति निर्णायक हो चुकी है। ऑपरेशन सिंदूर इसका ताजा उदाहरण है।निर्मल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के शासनकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने देश की दिशा बदली है। जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना जैसी पहलें गरीबों के सशक्तिकरण का उदाहरण हैं। जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पांडेय ने बताया कि जिले में सभी मंडलों पर “विकसित भारत संकल्प सभा” और शक्ति केंद्रों पर “पंचायत चौपाल” आयोजित की जाएगी। वृद्धजनों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने और वितरण की योजना भी चलेगी। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!