उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने किया पौधरोपण

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निचलौल नगर के कार्यकर्ताओ द्वारा गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर प्रकृति के संतुलन हेतु संकल्प लिया गया। नगर अध्यक्ष नलिन श्रीवास्तव ने बताया कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से हमारा मानव जीवन का अस्तित्व दिन प्रतिदिन खतरें में पड़ता जा रहा है जिससे हमे जलवायु परिवर्तन तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसे अनेक प्राकृतिक आपदाओं का दंश झेलना पड़ सकता है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री हिमांशु अग्रवाल, अंकुर कुशवाहा, प्रभात कुमार पटेल, पवनेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता गण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!