LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़
वृद्ध की संदिग्ध हाल में नदी में डूबने से मौत
लार थाना के गढ़वा गाँव का मामला

तो क्या? वृद्ध ने ली जल सामधि!
स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना क्षेत्र के गढ़वा निवासी गणेश पुत्र स्वर्गीय राम नौमी की छोटी गंडक नदी में संदिग्ध हाल में डूबने से मौत हो गयी।
सूचना पर पहुंची मेहरौना चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेज दिया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने पूछने पर बताया कि प्रथम दृष्टया स्वयं द्वारा जल समाधि लेने जैसा मामला लग रहा हैं।
मृतक गणेश पुत्र राम नवमी
निवासी गढ़वा खास (गढ़वा टोला) के पत्नी का नाम – सोनी देवी है। लड़कों का नाम – कन्हैया, राजकुमार, अजय, अनिल है। लड़की का नाम – सरोज, गुड्डी, निशा, नीतू, नैना है। सभी स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन 👇🏿




