उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजराजनीति

ऑपरेशन कार ओ बार,के तहत सीओ फरेंदा बसंत सिंह ने सार्वजनिक स्थलों का किया निरीक्षण

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज नगर पंचायत में सीओ फरेंदा बसंत सिंह थाने पहुंचकर, थाना अध्यक्ष बजमनगंज सत्य प्रकाश सिंह अपने दलबल के साथ सार्वजनिक दुकानों ,स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालों के खिलाफ ,भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी ।

आज सायं काल 6 बजे फरेंदा मार्ग पर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों का दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों एवं अगल-बगल के अल्प हारी दुकानों,खान-पान की दुकानों को सख्त हिदायत दी कि अपनी दुकानों पर शराबियों को ना शराब पीने दे ।यदि भविष्य में किसी दुकान पर शराब पीते हुए मिलेंगे, तो आप के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान शराब की दुकानों के आसपास और रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थान पर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी तलाशी भी ली। सीओ ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना अपराध है और शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटनाएं काफी बढ़ रही हैं । क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे में पैदल गश्त भी किया ।इस अभियान में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ,वरिष्ठ उप निरीक्षक तारकेश्वर वर्मा , उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रसाद सिंह ,आलोक कुमार यादव, गौरव कुमार आर्या, प्रिया वर्माऔर कांस्टेबल अरविंद खरवार के साथ अनेक पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!